HP Study Guru

HP Govt Schemes 2022 Sarkari Yojna

HP Govt Schemes | हिमाचल प्रदेश सरकार को सभी प्रकार की स्कीम्स का हिंदी में संपूर्ण विवरण।| Complete List of Himachal Pradesh Government Welfare and Other Schemes 2022, Himachal Pradesh Govt Sarkari Yojna 2022 | HP Govt Schemes Notifications | HP Govt Schemes How to Apply | HP Govt Schemes Notification | HP Govt Schemes Application Form |

HP Govt Schemes हेलो दोस्तों स्वागत है आपका HP Study Guru  ब्लॉग में। आज के इस आर्टिकल में, मै आपको हिमाचल प्रदेश सरकार, वर्तमान और पिछली सरकारों की लॉन्च की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में डिटेल्स में बताऊंगा। योजना क्या है। कौन लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकते है। कैसे इन योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। इन योजनाओं के लिए जरूरी पात्रता क्या है। किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यह सब जानकारी मै आपको उपलब्ध कराऊंगा। इस आर्टिकल में, मैं आपको सारी कल्याणकारी योजनाओं की संक्षेप में लिस्ट उपलब्ध करवाऊंगा। फिर आगे आने वाले आर्टिकल्स में, मैं एक-एक करके सारी स्कीम्स के बारे में आपको सारी जानकारी उपलब्ध करवाऊंगा।

HP Govt Schemes 2022 Sarkari Yojna

List of Himachal Pradesh HP Govt Schemes : 

1.वृद्धावस्था पेंशन योजना : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान में वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की है। इसके लिए हिमाचल सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए न्यूनतम आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 1500 रु० हर महीने पेंशन दी जा रही है। 

2.सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सामाजिक सुरक्षा पेंशन हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक रही है। कोरोना काल में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 3 महीनो का अग्रिम भुगतान भी किया है इससे कमजोर वर्गों के लोगों को इसका फायदा भी पहुंचा है। 

3. मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 2019 में अपने हिमाचल दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को भारत का धुआं मुक्त राज्य घोषित किया था। यह केंद्र सरकार की गृहणी सुविधा योजना और उज्जवला योजना के सफल क्रियान्वयन के कारण ही संभव हो पाया है।इस योजना के तहत लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए है। 

4.मुख्यमंत्री आवास योजना : जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब और प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को 1.50 लाख रुपए की राशि घर बनाने के लिए प्रदान कर रही है। 

5.हिमकेयर योजना : जो लोग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत योग्य नही है उन परिवारों को 5 लाख रु तक की स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए हिमाचल सरकार ने हिम केयर योजना की शुरुआत की है। 

6. जनमंच : लोगों की समस्याओं को घर घर जाकर दूर करने के लिए राज्य सरकार ने जनमंच कार्यक्रम शुरू किया है। महीने के एक दिन हर जिले में होने वाले जमनच कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, उपायुक्त सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहते हैं।

7. प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान : इस योजना के अन्तर्गत जुलाई 2020 तक प्रदेश के 77106 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक राज्य के सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 

8.सहारा योजना : यह योजना वर्ष 2020-21 से पार्किसंस, हल्के कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रोफी, हिमोफिलिया, थेलेसिमिया आदि जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित लोगों को 3000 रु० प्रतिमाह की राशि प्रदान की जा रही है।

9. मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना : हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत स्थानीय उद्योगों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए  18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। 

10. मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना : मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित करना है। 

11. अटल वर्दी योजना : इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार स्कूली छात्रों को हर वर्ष दो यूनिफॉर्म उपलब्ध करा रही है। पहली छठी और नवी कक्षा के छात्रों को इस योजना के तहत स्कूल बैग भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

12. मुख्यमंत्री सेवा संकल्प : जन शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 शुरू किया है। इस योजना के तहत अब तक 113848 शिकायतें लोगों द्वारा दर्ज कराई जा चुकी है। जिनमें से 90760 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा अन्य से शेष पर कार्यवाही जारी है। 

13. मुख्यमंत्री एक बीघा योजना : राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना के तहत एक महिला या उसका परिवार है जिसके पास 1 बीघा तक की जमीन है वह सब्जियों और फलों को उगाने के लिए बैकयार्ड किचन गार्डन स्थापित कर सकता है। लगभग 5000 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 1.5 लाख महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। 

14. बेटी है अनमोल योजना : इस योजना के तहत है गरीब परिवारों में पैदा हुई बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार 12000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। अभी तक 40401 लोग इसे जनों का लाभ ले चुके हैं। 

15. मुख्यमंत्री राहत कोष : इस कोष के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार असहाय और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद कर रही है। अब तक इस कोष के माध्यम से राज्य सरकार लगभग 15000 लोगों की सहायता कर चुकी है

16. हिमाचल पुष्प क्रांति : इस योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाले मूल्य के फूलों की संरक्षित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी तक इस योजना में लगभग 20 करोड़ खर्च करके 1087 बागवानो को इसका लाभ दिया जा चुका है।

17. सौर सिंचाई योजना : इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार सिंचाई से संबंधित उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत अब तक 1185 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। जिसके लिए हिमाचल सरकार ने 38.84 करोड़ रुपए खर्च की है।

18. जल से कृषि को बल योजना : इस योजना के तहत राज्य में उपयुक्त स्थानों पर चेक डैम और तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इन चेक डैमो और तालाबों से किसान खेतों की सिंचाई के लिए पानी का प्रयोग कर रहे है। इस योजना के तहत अब तक 835 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। 

19. राज्य कृषि मशीनीकरण कार्यक्रम : इस योजना के तहत राज्य सरकार ट्रैक्टर/पावर टिलर, सीडर, और घास काटने वाली मशीनों की खरीद पर छोटे किसानों महिलाओं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को 50% सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के इच्छुक युवाओं एवं बेरोजगार किसान समूह, सहकारिता सभाओं को अपने क्षेत्र में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र स्थापित करने हेतु 40% अनुदान दिया जा रहा है। 

20. मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना : इस योजना के तहत बंदरों और बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सौर और कांटेदार बाड़ लगाने के लिए 80% अनुदान दिया जा रहा है। 

21. गुणवत्ता चारा उत्पादन योजना : इस योजना के तहत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। अनुसूचित जाति जनजाति और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले किसानों को चारा काटने की मशीन खरीदने के लिए 50% अनुदान दिया जा रहा है। 

22. मुख्यमंत्री किसान और कृषि मजदूर जीवन सुरक्षा योजना : इस योजना के अंतर्गत कृषि मशीनरी के प्रयोग के दौरान किसानों और कृषि मजदूरों के घायल होने या मृत्यु होने पर सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए पात्रता आयु सीमा 14 वर्ष से अधिक है। 

25. खुम्ब विकास योजना : राज्य के किसानों में खुम्ब उत्पादन में बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 2019-2020 में खुम्बा विकास योजना की शुरुआत की गई है। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 828 किसानों को सब्सिडी के रूप में 2.90 करोड़ रु आवंटित किए गए हैं। 

26. पंचवटी योजना : इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और उद्यान उपलब्ध कराना है। 

26. मुख्यमंत्री मधु विकास योजना : राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मधु विकास योजना की शुरुआत की है। 

Department Wise List of Himachal Pradesh (HP) Govt Schemes

Department of Social Justice & Empowerment

Scheme NameGet Details
Beti Hai Anmol YojnaClick Here
Shagun YojnaClick Here
Mukhya Mantri Kanyadan YojnaClick Here
Self Employment Assistance for WomenClick Here
Widow Re-Marriage SchemeClick Here
Mother Teresa Asahya Matri Sambal YojnaClick Here
State Home for WomenClick Here
Vishesh Home For WomenClick Here

What are the latest Government Schemes in HP?

Beti Hai Anmol Yojna
Shagun Yojna
Mukhya Mantri Kanyadan Yojna
Self Employment Assistance for Women
Widow Re-Marriage Scheme
Agriculture Subsidy Schemes in Himachal Pradesh
Gram Panchayats Schemes in Himachal Pradesh
HP Welfare Schemes
Schemes for BPL Families in Himachal Pradesh
Health Schemes in Himachal Pradesh etc
For More Details Please Visit www.hpstudyguru.in

How to Apply for HP Govt Schemes?

Please Visit to www.hpstudyguru.in for complete details.

error: Content is protected !!
IIT Mandi Junior Assistant Vacancies 2023 HP Secretariat Driver Vacancy 2023 NSTI Shimla Recruitment 2022 Apply CIPET Baddi Faculty Recruitment 2022 IIT Mandi Research Associate Recruitment 2022