HP GK in Hindi Series-7 : Himachal Pradesh GK is an important part for the all competitive exams held in HP. Lots of question are asked from this section. So HPGK is an important part for the exam point of view. We share a complete set of 5000 HP GK Question with Answer in series. each series consist of 50 questions each. All the questions are from various sections of HP GK like History of Himachal Pradesh, Polity, Geography, Economy, Art and Culture, Books and Author, Current Affairs of Himachal Pradesh etc. So lets start with all latest HP GK Question with Answer in Hindi. For more Updates like and follow our Facebook Page named HP Study Guru.
HP GK in Hindi Series-7 :- Q. 301 to 350.
301.सन 1814 के आसपास गोरखों को शिमला के पहाड़ी क्षेत्रों से खदेड़ने के लिए किस अंग्रेज अफसर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
Ans. जनरल ऑक्टर लोनी
302. 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में बुशहर रियासत में चले दुम्ह आंदोलन को बिलासपुर में किस नाम से पुकारा जाता था?
Ans. डांडुरा
303. बुशहर रियासत के प्रथम बंदोबस्त सन 1854 को नूरपुर के तहसीलदार श्यामलाल ने किस आधार पर निश्चित किया था?
Ans. लगान नगदी में दी जाए
304. दाहउड़ी नामक प्रथा का संबंध किससे था?
Ans. वजीर के विरुद्ध रियासत के आदेश पर जनता का हिंसक आंदोलन
305. महासू देवता का प्रमुख स्थान कहां पर है?
Ans. हनोल
306. रोहडू में पहली बार बस का आगमन कब हुआ?
Ans. सन 1961
307. हिमाचल प्रदेश अतीत एवं वर्तमान नामक पुस्तक किसने लिखी?
Ans. डॉ पदमचंद कश्यप
308. हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?
Ans. श्रीमती वी.एस रमा देवी
309. हिमाचल प्रदेश से संबंधित किस व्यक्ति को सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिला था?
Ans. राजकुमारी अमृत कौर
310. दिसंबर 2007 में संपन्न विधानसभा चुनाव में कौन सी विधानसभा का गठन किया गया था?
Ans. 11वीं
311. तूरिण और मुंजरा लोक नृत्य किस श्रेणी में आते हैं?
Ans. व्यक्तिगत नृत्य
312. चंबा का सेन नृत्य तथा लाहौल का मक्कर नृत्य किस श्रेणी के नृत्य हैं?
Ans. धार्मिक नृत्य
313. किन्नौर के जापरो लोक नृत्य के संबंध में कौन सी बात गलत है?
Ans. इस नृत्य में एक दूसरे पर कटाक्ष किया जाता है
314. रोहिणी उपमंडल में स्थित आंध्रा विद्युत परियोजना का निर्माण कब हुआ था?
Ans. 1989 A.D
315. पब्बर घाटी का प्रथम प्राइमरी स्कूल अढ़ाल मे कब स्थापित किया गया था?
Ans. 1913 A.D
316. पब्बर इतिहास व संस्कृति नामक पुस्तक किसने लिखी है?
Ans. जया चौहान
317. वर्ष 1950 -51 में कृषि क्षेत्र का कुल राज्य घरेलू उत्पाद में कितना प्रतिशत योगदान था ?
Ans. 57.9 प्रतिशत
318. 100 मेगावाट क्षमता वाली तिदोंग जल विद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?
Ans. सतलुज
319. साईं कोठी लघु जल विद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?
Ans. रावी
320. सन 1964 में बना एशिया का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित सेतु कौन सा है?
Ans. कंदरौर
Also Read : HP GK in Hindi Series-6 |
321. किस जिले में सन 1963 में राष्ट्रीय जल सेना कैडेट इकाई की स्थापना की गई थी?
Ans. बिलासपुर
322. उस महात्मा का नाम बताइए जो 84 साधुओं का मुखिया था तथा जिसने चंबा के राजा साहिल वर्मन को 10 पुत्रों एवं एक पुत्री का वरदान दिया था?
Ans. चरपट नाथ
323. उस दाई मां का नाम बताइए जिसने नवजात चंबा राजा पृथ्वी सिंह की जान बचाने के लिए उसे गुपचुप मंडी पहुंचा दिया था?
Ans. बाटलू दाई
324.सन 1839 में वह कौन सा प्रथम यूरोपियन था जो चंबा रियासत में आया था?
Ans. विगने
325.सन 1878 में किस यूरोपियन को चंबा राजा शाम सिंह का शिक्षक नियुक्त किया गया था?
Ans. जॉन हैरी
326. आधुनिक तरीके पर चंबा के न्यायिक प्रशासन का पुनर्गठन कब किया गया था?
Ans. सन 1890 में
327. सन 1615 ईसवी में कांगड़ा की यात्रा करने वाला प्रथम यूरोपियन कौन था?
Ans. थॉमस कोर्यत
328.टोपी वस्त्र को किन्नौर जिले में अन्य किस नाम से जाना जाता है?
Ans. शयू
329.प्राचीन काल में अपराधियों को रखने का स्थल जुब्बल नारायण कहां पर स्थित है?
Ans. कुम्हार सेन
330. सन 1653 ईस्वी में कुल्लू स्थित रघुनाथ जी की मूर्ति को अयोध्या से कुल्लू कौन लेकर आया था?
Ans. दामोदर दास
HP GK in Hindi Series-7 HP GK Mock Test |
331. सन 1820 ईस्वी में कुल्लू राज्य से गुजरने वाला प्रथम यूरोपियन कौन था?
Ans. मूरक्राफ्ट
332. पालमपुर दरबार कब लगाया गया था?
Ans. सन 1871 में
333. पादा जीवानंद किस राज्य का अधिकारी था?
Ans. मंडी
334. शिमला का प्रथम पक्का घर कैनेडी हाउस कब निर्मित किया गया था?
Ans. सन 1822 ईसवी
335. गवर्नर जनरल लॉर्ड अमरहेस्ट ने अपनी प्रथम शिमला यात्रा कब की थी?
Ans. सन1827 ईसवी
336. कसौली के नजदीक सनावर स्थित लॉरेंस शरण स्थल की स्थापना कब की गई थी?
Ans. सन1847 ईसवी
337. जाखू पहाड़ी के नजदीक सुप्रसिद्ध बार्नेस कोर्ट की स्थापना कब की गई थी?
Ans. सन1830 ईसवी
338. लॉर्ड लॉरेंस के प्रयत्नों द्वारा शिमला कब अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी थी?
Ans. सन 1864 ईसवी
339. शिमला म्युनिसिपेलिटी की स्थापना कब की गई थी?
Ans. सन1850 ईसवी
340. पीटर हॉफ इमारत में ठहरने वाला प्रथम वायसराय कौन सा था?
Ans. लॉर्ड एलगिन
341. किस वर्ष लॉर्ड एवं लेडी लिटन प्रथम बार शिमला आए थे और पीटर हाफ में रहे थे?
Ans. सन 1872 ईसवी
342. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का विचार किस स्थान पर ए ओ ह्यूम के मन में आया था?
Ans. रोथनी कैसल
343.बार्नेस कोर्ट इमारत कब से पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर का आवास गृह बनाया गया था?
Ans. सन 1879 ईसवी
344. एलाइंस बैंक शिमला की स्थापना कब की गई थी?
Ans. सन 1874 ईसवी में
345. शिमला सहकारी संस्था की स्थापना कब की गई थी?
Ans. सन 1882 ईसवी
346. शिमला म्युनिसिपल कमिटी का प्रथम सचिव कौन था?
Ans. हैरस वालयूगुड
347.चार्ल्सटन वेश्यागृह शिमला में कब स्थापित किया गया था?
Ans. सन 1880 ईस्वी में
348. शिमला जिले में बेगार कब समाप्त की गई थी?
Ans. सन 1921 इसवी में
349. सन 1945 ईस्वी में स्थापित विक्ट्री टनल किसकी याद में बनाई गई थी?
Ans. द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र देशों की सेना की जीत पर
350. महात्मा बाबा बनवारी दास किस रियासत के निवासी थे?
Ans. सिरमौर